प्रदेश को सशक्त बनाने सीएम चौहान ने प्रबुद्ध जनों से किया वर्चुअल संवाद
Aug 24 2023
ग्वालियर। देश के चहुंमुखी विकास में प्रदेश की भूमिका को और सशक्त बनाने एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को जनभागीदारी से मूर्तरूप प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय प्रबुद्ध जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिटी सेंटर स्थित बाल भवन में गुरुवार को प्रात: 11 बजे से ग्वालियर जिले के प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से इस आयोजन से ऑनलाइन जुडक़र जिले के प्रबुद्ध जनों से संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश राजय नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके सारस्वत एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जन्म प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
ग्वालियर जिले के प्रबुद्ध जन संवाद में ख्याति प्राप्त नागरिक युवा प्रतिभाएँ, यंग प्रोफेशनल्स, डॉटर्स, चार्टर्ड एकाउण्टेंट, इंजीनियर्स, वरिष्ठ पत्रकारगण, प्रतिनिधिगण व लॉगर्स, संस्कृति कर्मी, साहित्यकार एवं कलाकार इत्यादि प्रबुद्ध जन ने हिस्सा लिया। साथ ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहें।
उल्लेखनिय है कि देश के प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 ट्रिलियन इकोनोमी का लक्ष्य रखा है। जिसमें मध्यप्रदेश ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इस संकल्प की पूर्ति में अपना 550 बिलियन का योगदान निर्धारित किया है। आज विकास के सूचकांकों में प्रदेश की उपलधियाँ गौरवान्वित करने वाली है। प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, औद्योगिक विकास, पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण, महिला सशक्तिकरण इत्यादि आयामों में अभूतपूर्व उपलधियां हासिल की हैं। प्रदेश ने जन- कल्याण के क्षेत्र में जनभागीदारी से न केवल नए मानक स्थापित किए हैं, प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई योजनाएँ अन्य रा’यों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
प्रबुद्ध जन संवाद के दौरान बिजली गुल रही, कलेक्टर ने अधिकारियों को फोन डांट लगाई
स्वर्णिक ग्वालियर प्रबुद्ध जन संवाद के दौरान काफी समय तक बिजली गुल रही, जिस पर बाल भवन सभागार में लोगों का बैठना मुश्किल हो गया, गर्मी के कारण लोग जो भी मिला उससे हवा करते नजर आ रहे थे, इस बीच खुद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा बिजली अधिकारियों को फोन करके कहा की कार्यक्रम स्थल पर लाइट नहीं है काफी समय से लोग परेशान हो रहे हैं।
उसके बाद भी बिजली नहीं आई, खास बात यह है कि जिले से ही ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर आते है, बिजली न होने के कारण जनरेटर से केवल स्क्रीन चल रही थी।
कलेक्टर ने बिजली के न होने से बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन पर डांट लगाई। इसी के साथ बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग अपने हाथ से ही हवा करते हुए भी नजर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









