आने वाले भविष्य का निर्माण करेंगी बेटियां-ड़ॉ वन्दना प्रे्रमी

Aug 24 2023

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की ओर से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अमृता गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा नया बाजार स्थित डीएवी स्कूल में उत्कृष्ट छात्रा सम्मान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि गोपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने की विशिस्ट अतिथि जितेंद्र पाल सिंह, गूँजन अग्रवाल, प्रगति गुप्ता उपस्थित थी कार्यक्रम का संचालन अमृता गुप्ता एवं आभार प्रिया प्रजापति ने किया।
इस अवर पर गोपेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था के इस आयोजन से छात्राओ का उत्साह वर्धन होता है, जिससे वह आगे और मेहनत करती है। वही संस्था अध्यक्ष डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि हमारे देश की बेटियां आने वाले भविष्य का निर्माण करेंगी। हमे खुशी होती है जब हमारे शहर की बेटियां अलग अलग क्षेत्रो में अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करती है। हमारी संस्था ने इस वर्ष 5000 छत्राओ को उत्कृष्ट छात्रा सम्मान से सम्मानित करने का संकल्प लिया है। जितेंद्र पाल ने भी सभी सम्मानित छात्राओ को बधाई दी।
इस अवसर पर सविता गुप्ता, रजनी अग्रवाल, पम्मी खान, नेहा जैन, सीमा जैन, ऋतु गुप्ता, गीतांजलि, विद्या कुशवाह, जयश्री, रेखा चौरसिया, पूर्णिमा चव्हाण सहित विद्यालय के सदस्य उपस्थित थे।