भाजपा को नई पहचान दिलाने में स्व. शेजवलकर की अहम भूमिका:सिंधिया

Aug 23 2023

ग्वालियर। पूर्व सांसद और महापौर रहे नारायण कृष्ण शेजवलकर की 23 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित उनक़ी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके प्रति भावांजलि अर्पित की, 
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर संघ को जीने वाले आदर्श स्वयंसेवक थे। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में एक बड़े वृक्ष के रूप में स्थापित हंै। एक छोटे से दल को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में कई व्यक्ति ने अपना सर्वष लगाया है। जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में ग्वालियर की भूमिका अत्यंत महत्वूर्ण रही है। समाज में हर व्यक्ति की अलग पहचान व मान्यता होती है। भारतीय जनता पार्टी को नई पहचान दिलाने में स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि मुझे समाज में पीडि़तों की सेवा करने की प्रेरणा अपने पिताश्री से ही मिली। इस मौके पर शहरवासियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
पुष्पांजलि सभा में पूर्व मंत्री माया सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सभापति मनोज तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व सभापति राकेश माहौर, अशोक शर्मा, आशीष प्रताप सिंह राठौर, हरीश मेवाफरोश, जवाहर प्रजापति, अरुण तोमर, धर्मेंद्र राणा, नीलिमा शिंदे, धर्मेंद्र कुशवाह, गजेन्द्र राठौर, सोनू राजपूत, विनोद शर्मा, राजू सेठ सहित भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों उपस्थ्ति थे।