कैंसर हॉस्पिटल में प्रसादम वितरित किया गया

Aug 22 2023

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर आस्था द्वारा मंगलवार को कैंसर हॉस्पिटल में प्रसादम वितरित किया गया। यह प्रसादम सुनीता गुप्ता और सुमन गोयल के बच्चों के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बांटा गया। जिसमें ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रिंकी मित्तल, निर्मला अग्रवाल, सरोज अग्रवाल के साथ क्लब के अन्य मेंबर उपस्थित रहे।