हम सब भारत माता की संतान हैं:स्वामी जी

Aug 22 2023

ग्वालियर। सर्व खलविंद ब्रह्म के मूलमंत्र के साथ स्नेह यात्रा के छठवें दिन की शुरुआत विकासखंड मुरार के ग्राम मुगलपुरा से हुई। यहाँ पर ग्रामीणों ने सरपंच महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के यात्रा की आगवानी की, इसके बाद ग्राम सरपंच ने शाल श्रीफल भेंट कर स्वामी जी का अभिनंदन किया। इसके बाद यात्रा जनारपुरा पहुँची यहां पर नवाब सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। 
इकहरा में जन संवाद के बाद यात्रा सिरसौद पहुँची यहाँ पर निर्मल शर्मा व अवधेश शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया, यहाँ जन संवाद के सभी लोगों ने एक साथ मिलकर सहभोज किया। इसके बाद यात्रा भवनपुरा स्यावरी, खेड़ा, गनपतपुरा होते हुए अपने दिन के अंतिम पड़ाव ग्राम बंधोली पहुँची यहाँ पर रामसेवक बघेल सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। 
इस अवसर पर स्वामी मुदितवदनानंद महाराज ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि हम सब भारतीय हैं, हम सभी को मिलकर खुशी से रहना चाहिए तथा हम सभी को समाज में समरसता लाने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित करना चाहिए। हम सब ऋषि संतान हैं सभी को भाईचारा बनाए रखना चाहिए। स्वामी जी ने समाज में बढ़ते नशे की लत पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते इसे रोका नहीं गया तथा इस समस्या का निवारण नहीं किया गया तो यह एक विकट चुनौती बन सकती है। उन्होंने स्कूली बच्चों व युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहकर समाज में भी नशा मुक्त इंसान बनने का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। 
इस अवसर पर रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया।
यात्रा के संयोजक हरिओम गौतम ने बताया कि यात्रा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योग आयोग, पतंजलि योग समिति तथा नवांकुर संस्था व प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित, योग प्रभारी दिनेश चाकणकर, लाखन सिंह, सरपंच शिवचरण राणा, श्रीमती ललिता विशम्भर खटीक, देवेश चतुर्वेदी, रामदास माहौर, रिषभ दुबे, अमित मण्डेलिया, सूरज शर्मा, शैलेन्द्र चौधरी, अपूर्वा सरभाई, सभाराम टैगोर, मनीराम गुर्जर, पवन शर्मा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।