भाजपा नेताओं ने नागपंचमी चल समारोह में किया नागदेव का पूजन

Aug 22 2023

ग्वालियर। नागपंचमी के अवसर पर चौरसिया समाज द्वारा नागपंचमी चल समारोह निकाला गया। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, अनिल पटेल, प्रहलाद कुशवाह एवं धर्मेन्द्र आर्य ने चाबडी बाजार पर नाग देवता की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जनवेद चौरसिया, अरविंद वैदोरिया, प्रहलाद चौरसिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।