सम्मेदशिखर यात्रा पर जैन समाज के 500 लोग रवाना जयकारो के साथ हुए

Aug 22 2023

ग्वालियर। जैन धर्म का सबसे बड़ा तीर्थ सम्मेद शिखर में 23 वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याण महोत्सव पर दर्शनों के लिए रवाना हुए। यात्रा के लिए ग्वालियर रेल्वे स्टेशन से चंबल एक्सप्रेस में जैन समाज के युवा, पुरुष, महिला रवाना हुए। 23 को प्रतिमाओं के दर्शन के साथ 23 वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ पर निर्वाण लड्डू चढ़ाएंगे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की यात्रा से पहले रेलवे स्टेशन पर युवा जैन मिलन टीम द्वारा शिखर जी जाने वाले तीर्थ यात्रियों का तिलक व अगवस्त्र स्वागत पहना कर स्वागत भारतीय जैन मिलन के राजेश जैन बंटी, राजीव जैन, राकेश जैन, महेंद्र जैन एवं रवि जैन ने सम्पूर्ण टीम को अग वस्त्र पहनाकर मंगल यात्रा की कामना की बधाई दी।
 सम्मेद शिखर यात्रा में रवि जैन, पारस जैन, निकुंज जैन, कुणाल जैन, दिपाशु जैन, संजीव जैन, मयंक जैन, रितिक जैन, चिराग जैन, तरूण जैन, आकाश जैन दिशांत जैन जयकारों के साथ टीम रवाना हुए।