सुंदर लड़कियां ने चुराई सिर्फ चॉकलेट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Aug 21 2023

ग्वालियर। शहर में अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। अभी तक आपने रुपये, गहनों और गाडिय़ों की चोरी देखी और सुनी होगी लेकिन रियांशी डिपार्टमेंटल स्टोर में चॉकलेट की चोरी हुई है। चार लड़कियां डिपार्टमेंटल स्टोर में घुसी और एक लडक़ी ने फ्रिज में रखी कीमती चॉकलेट चुराई। लडक़ी ने एक के बाद एक 4 बार फ्रिज में से चॉकलेट चुराई। दुकानदार का लगभग 4 से 5 सौ रुपये की चॉकलेट की चोरी हुई है। चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार घटना शहर के डीडी नगर गेट पर स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर की है। सीसीटीवी कैमरे में लड़कियां चॉकलेट चोरी कर जीन्स में छुपाते नजर आ रही हैं। चॉकलेट चुराने के बाद लडक़ी डिपार्टमेंटल स्टोर से गायब हो गई। 
लड़कियां संभवत: डिपार्टमेंटल स्टोर के आसपास के हॉस्टल की रहने वाली है। डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का बताया जाता है।