हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण

Aug 20 2023

 
 
ग्वालियर। ग्वालियर में रविवार को स्थित केदारधाम आवासीय विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक, प्रथम सरसंघचालक व प्रसिद्ध क्रांतिकारी डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी ने किया।इस अवसर पर अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक सहित प्रदेश का संघ नेतृत्व उपस्थित था। इस अवसर पर संघ की आदर्श प्रचारक स्वर्गीय लक्ष्मण राव के जीवन प्रसंग पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।