स्थानीय नेता समझ मंत्री गोपाल भार्गव को गेट पर रोका,अफसरों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
Aug 20 2023
ग्वालियर। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत सभी बड़े नेता पहुंचे हैं।वहीं भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे पीडब्ल्यू मंत्री गोपाल भार्गव गेट नंबर दो से प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें स्थानीय नेता समझकर रोक लिया। गोपाल भार्गव ने अंदर ना जाने का कारण पूछा, तो सुरक्षाकर्मियों ने जवाब दिया कि आपको एंट्री नहीं है। इतना कहते ही मंत्री गोपाल भार्गव भड़क गए। उन्होंने कहा कि 'मैं अभी मुख्यमंत्री से बात करता हूं। यह क्या मजाक बना रखा है। यह कहते हुए वे बाहर निकल गए। जब हकीकत पता चली, तो सुरक्षाकर्मियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इस दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी भी पहुंच गए, लेकिन मंत्री भार्गव का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह बाहर की ओर लौटने लगे। मंत्री को गुस्से में देख मौजूद पुलिस अफसर उनके पीछे-पीछे दौड़ पड़े। इसके बाद पुलिस अफसरों ने मंत्री के सामने हाथ जोड़े।मंत्री ने कहा कि ये क्या मजाक बना रखा है। ये क्या तमाशा है। पहचान नहीं पाए। क्या सिखा-पढ़ा दिया है आपने। इन नालायकों को लगा दिया। पहले तलाशी लेंगे। क्या है ये? किसी तरह वरिष्ठ नेताओं ने उनको समझाकर अंदर पहुंचाया। शोर सुनकर अंदर सभागार से अन्य वरिष्ठ नेता बाहर आए। उन्होंने मामले को संभाला। मंत्री को अंदर बैठक में ले गए। इस पर कांग्रेस का कहना है कि सिंधिया समर्थकों ने जानबूझकर पुलिस से ऐसा करवाया है।इसे लेकर मंत्री ने कहा कि वहां कुछ नहीं हुआ। मैंने सुझाव दिया था कि पार्टी के परिचित नेताओं को बिठाएं। थोड़ी त्रुटि हो जाती है। वह कोई विषय नहीं है। जवान सिविल ड्रेस में था। वह अपना दायित्व पूरा कर रहा था। यह कोई विषय नहीं है।कांग्रेस बोली- सिंधिया समर्थकों ने जानबूझकर करवायाकांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि भाजपा में अवसरवादी और व्यवसायी नेता किस कदर हावी होते जा रहे हैं, इसका उदाहरण ग्वालियर में दिखा है। जिस तरह सीनियर मंत्री गोपाल भार्गव के साथ पुलिस ने बदतमीजी की है, वह पीड़ादायक है, क्योंकि वे सम्मानित नेता हैं। आशंका है कि उनका अपमान सिंधिया समर्थकों ने जानबूझकर पुलिस के माध्यम से करवाया है। यदि ऐसा है, तो उन कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा आघात है, जो समर्पण से पार्टी के लिए काम करते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









