ऊंची बिल्डिंग बनी वॉच टॉवर जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने आए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा के चलते जेयू की सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं और यहां पर चप्पे-चप्पे से निगरानी की गई। कन्वेशन हॉल से लेकर जेयू में करीब पांच सैकड़ा जवान व अफसर तैनात किए गए हैं, जो हर आने जाने वाले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए जेयू की ऊंची बिल्डिंगों को पुलिस जवानों ने वॉच टॉवर बना लिया है और यहां पर तैनात जवान दूरबीन की मदद से पूरे कैंपस की निगरानी कर रहे हंै, जिससे कोई भी उनकी नजर से बचकर ना जाने पाए। साथ ही मैदान से लेकर हर स्थान की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान और अफसरों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम में आने वालों को कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ा और कन्वेशन हॉल में प्रवेश से पहले दो स्थानों पर जांच हुई, जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। इस दौरान आने वालों को फिजीकल चेकिंग से गुजरना पड़ा। केन्द्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो इसके लिए आसमान से भी पुलिस का पहरा लगा हुआ है और कार्यक्रम स्थल के साथ ही शहर के एक बड़े हिस्से को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था। वहीं जिन रास्तों से गृहमंत्री का काफिला गुजरा उन रास्तों पर सुबह से ही जवान व अफसर तैनात कर दिए गए थे, उन्होंने सुबह से ही अपनी ड्यूटी संभाल ली। पुलिस अफसर लगातार इनकी मॉनिटरिंग कर रहे थे, जिससे किसी तरह की चूक नहीं हो। कैद रहे शिक्षक व छात्राएं जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में रविवार को चल रही भाजपा कार्यसमिति बैठक के चलते परिसर में स्टाफ क्वार्टर्स में रहने वाले शिक्षकों, अधिकारी व कर्मचारियों एवं गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जेयू परिसर में अटल सभागार से लगे हुए स्टाफ क्वार्टर्स में रहने वाले करीब 50 से अधिक शिक्षकों, अधिकारी व कर्मचारियों के 200 से अधिक परिजन रविवार को जेयू के राजमाता चौराहे वाले प्रवेश द्वार से आ- जा नहीं सके। इसके अलावा परिसर में बने दो गर्ल्स हॉस्टल महारानी लक्ष्मीबाई एवं मृगनयनी की 250 से अधिक छात्राएं भी रविवार को हॉस्टल में कैद रहीं।
Aug 20 2023
ऊंची बिल्डिंग बनी वॉच टॉवर
जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होने आए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा के चलते जेयू की सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं और यहां पर चप्पे-चप्पे से निगरानी की गई। कन्वेशन हॉल से लेकर जेयू में करीब पांच सैकड़ा जवान व अफसर तैनात किए गए हैं, जो हर आने जाने वाले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
सुरक्षा के लिए जेयू की ऊंची बिल्डिंगों को पुलिस जवानों ने वॉच टॉवर बना लिया है और यहां पर तैनात जवान दूरबीन की मदद से पूरे कैंपस की निगरानी कर रहे हंै, जिससे कोई भी उनकी नजर से बचकर ना जाने पाए। साथ ही मैदान से लेकर हर स्थान की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान और अफसरों को तैनात किया गया है।
कार्यक्रम में आने वालों को कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ा और कन्वेशन हॉल में प्रवेश से पहले दो स्थानों पर जांच हुई, जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। इस दौरान आने वालों को फिजीकल चेकिंग से गुजरना पड़ा।
केन्द्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो इसके लिए आसमान से भी पुलिस का पहरा लगा हुआ है और कार्यक्रम स्थल के साथ ही शहर के एक बड़े हिस्से को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था। वहीं जिन रास्तों से गृहमंत्री का काफिला गुजरा उन रास्तों पर सुबह से ही जवान व अफसर तैनात कर दिए गए थे, उन्होंने सुबह से ही अपनी ड्यूटी संभाल ली। पुलिस अफसर लगातार इनकी मॉनिटरिंग कर रहे थे, जिससे किसी तरह की चूक नहीं हो।
कैद रहे शिक्षक व छात्राएं
जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में रविवार को चल रही भाजपा कार्यसमिति बैठक के चलते परिसर में स्टाफ क्वार्टर्स में रहने वाले शिक्षकों, अधिकारी व कर्मचारियों एवं गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
जेयू परिसर में अटल सभागार से लगे हुए स्टाफ क्वार्टर्स में रहने वाले करीब 50 से अधिक शिक्षकों, अधिकारी व कर्मचारियों के 200 से अधिक परिजन रविवार को जेयू के राजमाता चौराहे वाले प्रवेश द्वार से आ- जा नहीं सके। इसके अलावा परिसर में बने दो गर्ल्स हॉस्टल महारानी लक्ष्मीबाई एवं मृगनयनी की 250 से अधिक छात्राएं भी रविवार को हॉस्टल में कैद रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









