जैन मिलन महिला फालका बाजार ने हरियाली तीज के साथ में टिफिन पार्टी मनाई

Aug 20 2023

 
 
ग्वालियर। जैन मिलन महिला फालका बाजार द्वारा हरियाली तीज का  कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ मे मजेदार टिफिन पार्टी भी की। जिसमें सर्व प्रथम मुख्य अतिथि निर्मल, अनीता, प्रीती के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। सभी का स्वागत वंदन संगीता ने किया गया। उसके बाद कार्यकारिणी टीम के द्वारा महावीर प्रार्थना की गई। अतिथियों का सम्मान किया गया। मंगला चरण की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति सोनल जैन और दीपा ने दी। सभी ने सावन के गीत गाये और झूला, हाऊजी और भी रोमांचक गेम खेले। और विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। हरियाली क्विन दीपा जैन व डॉली जैन रही। आभार प्रीती द्वारा किया गया। सभी ने टिफिन पार्टी का आनंद लिया। इस अवसर पर  निर्मल, अनीता, प्रीती, संगीता, प्रीती, सोनल, शेफाली, दीप्ती, संगीता शैलवाला, इंदू, संगीता, स्वाति, डॉली, संजना,  दीपा दीक्षा आदि सदस्य उपस्थित रहे।