समर्पण हमारी संस्कृति मैं हैं-स्वामी मुदितवानंद स्नेह यात्रा का विकासखंड मुरार में हुआ भव्य स्वागत

Aug 20 2023

 
 
ग्वालियर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्नेह यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा ग्वालियर जिले के चारों विकासखंडों में 16 अगस्त से 26 अगस्त तक संत स्वामी मुदितवानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित की जा रही है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये मुदितवानंद महाराज ने अपने  संवाद के दौरान स्नेह यात्रा का उद्देश्य बताते हुए बताया कि हम सभी को समाज मैं समरसता लाना हैं, हम सब एक ही माँ की संतान हैं, यहाँ कोई ऊँच नहीं हैं, कोई नीच नहीं हैं, सभी एक समान हैं।हम सब भाई बहनों मैं प्यार बना रहे, स्नेह बना रहे, सभी लोग भारत माता के प्रति निष्ठावान रहे, हमे हमारे सनातन हिंदू धर्म की अनुसरण करना हैं। हमारे धर्म के मूल्य सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, सेवा हैं। समर्पण हमारी संस्कृति मैं हैं। हमे हमारी संस्कृति का विस्तार करना होगा, सभी मूल्यों का अनुसरण करना हैं।    स्नेह यात्रा में ग्राम ऊटीला में प्रभात फेरी, ग्राम  डबका, ओड़े का पुरा, महरौली, चक महाराज पुरा, फ़ुसावली, तोर, हस्तिनापुर, आरौली में जन संवाद का कार्यक्रम यात्रा समन्वयक हरिओम गौतम के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।यात्रा के दौरान जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित, जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर, रुस्तम सिंह गुर्जर, जयदयाल शर्मा, हरिकंठ सिंह बघेल, लाखन सिह, पुष्पेन्द्र शर्मा, मंजू सिंह, हरिचरण, साधना बैश्य, अरविन्द दुबे, सतीश तिवारी, श्याम सुन्दर तिवारी शैलेन्द्र चौधरी सहित सभी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं मेन्टर्स उपस्थित थे।