केन्द्रीय विद्यालय 1 के सामने से निकल रहे भारी वाहन, छात्र-छात्राओं के साथ दुर्घटना की आशंका
Aug 20 2023
ग्वालियर। शहर का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 स्टेशन एवं बस स्टेण्ड रोड़ पर स्थित है। संस्थान में लगभग 3500 छात्र -छात्राऐं दो पालियों में अध्ययनरत है। मुख्य मार्ग होने के कारण बस स्टेण्ड की ओर आने और जाने वाले भारी वाहन अनवरत रोड़ पर मुख्य मार्ग से होकर जाते हैं। और ऐसे में छात्र-छात्राओं की संख्या अत्याधिक होने के कारण मुख्य मार्ग पर प्रवेश एवं निकासी के समय जाम की स्थिति प्रतिदिन बन जाती है और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।यद्यपि विद्यालय के सुरक्षा गार्ड एवं शिक्षक मुख्य द्वार पर छात्रों एवं यातायात को व्यवस्थित रखने में योगदान देते हैं। किन्तु तब भी रोड संकरी एवं यातायात अधिक होने के कारण विद्यार्थियों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, व दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में कई अभिभावकों द्वारा लिखित में भी आवश्यक उपाये हेतु अनुरोध किया गया है।इस संबंध में विद्यालय में संपर्क करने पर विद्यालय के प्राचार्य गौरव कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभिभावकों से प्राप्त सुझावों का संज्ञान लिया गया है। एवं इस संबंध में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठकों में चर्चा की गई और सुझाव दिया गया, कि विद्यालय के पिछले हिस्से से मेला रोड की ओर खुलने वाले द्वार का उपयोग निकासी एवं प्रवेश हेतु करने से काफी हद तक इस समस्या से निजात मिल सकता है। उन्होने बताया कि उक्त द्वार का उपयोग कई वर्षों पूर्व भी प्रवेश और निकासी हेतु किया जाता था। इस संबंध में आवश्यक अनुरोध हेतु निगम कमिश्नर एवं ग्वालियर संभाग कमिश्नर से भी पत्राचार किया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









