संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अधिकारी पांडे सम्मानित

Aug 20 2023

 
 
ग्वालियर। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा देशभर में सामाजिक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र सिंह तोमर के आदेश अनुसार सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग दीपक कुमार पांडे को सम्मानित किया गया।
मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन कटारे ने श्री पांडे का स्वागत करते हुए कहा कि संयुक्त संचालक श्री पांडे का स्वागत करते हुए मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की टीम अपने आप में गौरव्वांवित महसूस कर रही है। श्री पांडे जैसे अधिकारी की कार्यशैली निष्पक्ष एवं विभाग में नई दिशा एवं दशा को दिखाती है वह विभाग में एक मिसाल की तरह हैं।इस अवसर पर आयोग के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, सह सचिव भानु प्रकाश व्यास, डॉ सुरेश सम्राट, ओपी जैन, दिलीप पांडे सहित लोक शिक्षण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।