समर्थक का टिकट करने पर जीतेगा उसे ही टिकट मिलेगा कोई किसी के गुट का नहीं है:सिंधिया सिंधिया ने कांग्रेस पर किया जुबानी हमला

Aug 20 2023

 
ग्वालियर। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। पहली सूची में सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक का टिकट कटने पर उन्होंने कहा कि कोई आपके साथ नहीं हैं, कोई मेरे साथ नहीं है।सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। यह कांग्रेस पार्टी नहीं है आपका गुट रहेगा, मेरा गुट रहेगा और उनका गुट रहेगा। यह सारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जो जिताऊ है उसे जरुर टिकट मिलेगा। इसी नीति के साथ भारतीय जनता पार्टी काम करती है।ग्वालियर में रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुुई। इसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, सह प्रभारी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित 1800 प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसी में शामिल होने के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार सुबह ग्वालियर पहुंचे हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचने से पहले गेट पर भी मीडिया से उन्होंने बात की। इस दौरान भाजपा की पहली सूची में 39 नाम रहे हैं। इनमें से गोहद विधानसभा सीट पर उनके कट्टर समर्थक का टिकट कटने का सवाल पूछा तो सिंधिया का कहना था कि यह कांग्रेस नहीं है। यहां गुट नहीं होते हैं, जो जिताऊ है उसे टिकट जरुर मिलेगा।केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूर्ण संकल्प मेरा बूथ के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां रणनीति 2023 व 2024 के लिए बन रही है। दोनों चुनावों में जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी का परचम पूरे देश में फहराएंगे।सिंधिया ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का पुराना संबंध मध्य प्रदेश के साथ रहा है। इस बार भी पूर्ण चुनाव की कमान अमित शाह संभाल रहे हैं। यह पहली बैठक नहीं है हमारी कई बैठकें भोपाल, इंदौर में हुई हैं। उसी तारतम्य में इस कार्य समिति की बैठक में उनका आगमन शुभ शुरुआत का संकल्प व संदेश देगा।