उदयपुर सिटी खजुराहो ट्रेन के इंजन में लगी आग,मची अफरातफरी पहुंचे रेलवे अधिकारी

Aug 19 2023

 
 
ग्वालियर। ग्वालियर जिले से खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन के इंजन में शनिवार की सुबह धुआं निकलते ही अफरा तफरी मच गई। ट्रेन को सिथोली स्टेशन पर रोका गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन फानन में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। 
जानकारी के अनुसार ग्वालियर रेलवे स्टेशन से लगभग 15 किलोमीटर दूर सिथौली रेलवे स्टेशन की है। जैसे ही सिथौली स्टेशन पर आई तो पता चला कि इंजन से धुंआ उठ रहा था। जब जांच की तब पता चला कि टेक्निकल फाल्ट के चलते फिल्टर में आग लगी थी। यात्रियों के मुताबिक आगजनी के दौरान आग ने विकराल रूप लिया था। फिलहाल ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया था और दूसरे इंजन के साथ ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।