शिवराज सिंह, सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय यह सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं: नरेन्द्र तोमर
Aug 19 2023
ग्वालियर। शनिवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश में सीएम फेस पर बड़ा ही गोल मोल जवाब दिया है। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा की सरकार बनती है, तो क्या सीएम फेस शिवराज सिंह ही रहेंगे। इस पर केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान हैं, सिंधिया हैं और कैलाश विजयवर्गीय हैंयह सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पर यह नहीं कहा कि सीएम शिवराज ही बनेंगे। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि लोगों को आपके चेहरे पर ज्यादा उत्साह है। इस पर वह मुस्कराकर कह गए आप अच्छे से जानते हो मैं क्या बोलूंगा और क्या नहीं बोलूंगा, इसलिए ऊर्जा व्यर्थ क्यों करते हो।कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाल ने हरियाणा के कैथल में भाजपा को वोट देने वालों को राक्षस बता दिया था। उनके इस बयान के बाद उनको मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दे दी गई। इस पर केन्द्रीय मंत्री का कहना था कि कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है। उनके प्रवक्ता का बयान अत्यंत निदंनीय है और कांग्रेस की राक्षसी प्रवृति का परिचय है।जब केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से पूछा गया कि भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। 39 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी के नाम सामने आ गए हैं। कई जगह विरोध के सुर फूट रहे हैं, इसे कैसे कन्ट्रोल करेंगे। इस पर केन्द्रीय मंत्री तोमर का कहना है कि यह हमारे घर का मामला है। इसे हम देख लेंगे और संभाल लेंगे।जब केन्द्रीय मंत्री तोमर से पूछा गया कि भाजपा ने पूरा सर्वे किया है। जिन मंत्रियों, विधायकों के रिपोर्ट कार्ड खराब आए हैं। उनके टिकट काटे जाएंगे और ऐसे कितने विधायक व मंत्री हैं। इस पर नरेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि जब जरुरत लगेगी तो आपको यह पूरी बात बता दी जाएगाी। इसके आगे कुछ भी कहने से बचते नजर आए।केन्द्रीय मंत्री तोमर ने बताया कि रविवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता आ रहे हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। यह कई चरणों में होगी। जिसमें कई मुद्दो पर बात होगी और आगामी चुनाव की अंचल में रूपरेखा तय होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









