महिला विंग ने हरियाली तीज उत्सव को धूम धाम से मनाया

Aug 19 2023

 
 
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर ओस द्वारा हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सपना वर्मा द्वारा की गई। वहीं मुख्य अतिथि के रूप  कविता सोनी, ललिता बंसल उपस्थित रही। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर दीप्ति बैजल, प्रिया बाबरा उपस्थित रहीं। हरियाली तीज उत्सव को महिला विंग ने बहुत ही धूम धाम से मनाया। इस उपलक्ष्य में महिला सदस्यों द्वारा केट वॉक, हाऊजी, एवम डांस का आयोजन किया गया। विनर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।  प्रोग्राम में अंजुलता पचौरी, रेणु तोमर, दीपा बैजल, प्रिया वर्मा, दीपक शर्मा, विवेक त्रिपथी, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।