बजरंग भक्त मंडल के सदस्यों ने निराश्रित जनों को किए पोहा वितरण

Aug 19 2023

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरंतर की जा रही मानव सेवा के क्रम में मंडल के सदस्यों द्वारा 50 निराश्रित जनों को विभिन्न स्थानों पर पोहा वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि बजरंग भक्त मंडल निरंतर अपने सदस्यो एवम दानदाताओं के सहयोग से मानव सेवा एवं गौसेवा करता आ रहा है। उसी क्रम में यानिवार को विभिन्न स्थानों पर पोहा वितरण किया गया है। सेवा में प्रमुख रूप से नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल आदि सदस्य मौजूद थे