आजादी के अमृत महोत्सव पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली

Aug 17 2023

ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वाधीनता के 77वा अमृत महोत्सव के अवसर पर ग्वालियर नदी गेट से थीम रोड तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का समापन भारत माता की आरती द्वारा किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवेंद्र गुर्जर, मोनिका जैन एडवोकेट, कु. मानवता साहू, हिमांशु श्रोती, कृष्णा बघेल, सुकृत शर्मा उपस्थित रहे।
 देवेंद्र गुर्जर ने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा विद्यार्थी परिषद, विद्यार्थियों में स्वावलंबी एवं राष्ट्र की भावना को जागृत करने का प्रयास करता है। हिमांशु श्रोती ने बताया यहां तिरंगा यात्रा उभरता भारत एवं नई आशाओं की तिरंगा यात्रा है ज्ञात अज्ञात अमर शहीदों को इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस विशाल तिरंगा यात्रा में महानगर के सैकड़ों छात्र-छात्रा शिक्षा क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षा वादी समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मानीय लोग एवं प्रमुख महाविद्यालय, विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।