हम फाउण्डेशन भारत मध्यप्रदेश शाखा समर्पण ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

Aug 17 2023

ग्वालियर। हम फाउण्डेशन भारत मध्यप्रदेश शाखा समर्पण ग्वालियर द्वारा 3 वर्ष पूर्ण होने के बाद स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से राष्ट्रगान स्थल स्थित जनकगंज हनुमान चौराहे पर मनाया गया। जिसमें मध्य भारत शिक्षा समिति सभी स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्रगान स्थल पर मानव श्रृंखला बनाकर जय घोष के नारे से गुंजायमान किया। मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बॉदिल एवं सभी स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाऐं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं माधव महाविद्यालय एवं पार्वतीबाई गोखले महाविद्यालय के एनसीसी बिन के थल सेना एवं जलसेना की अधिकारीगण उक्त आयोजन में मौजूद रहे। हम फाउंडेशन भारत मध्य प्रदेश की शाखा समर्पण एवं शाखा संस्कृति ने सभी स्कूली छात्र एवं छात्राएं और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओ व मध्य भारत शिक्षा समिति की संपूर्ण कार्यकारिणी का राष्ट्रगान स्थल पर स्वागत वंदन अभिनंदन किया।  राष्ट्रगान प्रसारण के दिनेश शुक्ला ने बताया कि ध्वजारोहण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा किया गया। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा आयोजित आयोजन में जितने भी छात्र-छात्राएं वहां आए थे उन्होंने एक मानव श्रृंखला बनाकर जयकारों एवं उद्घोष किया। 
इस अवसर पर शाखा समर्पण के मुकुंद लघाटे, संजय प्रजापति, बाल कुमार तिवारी, जितेंद्र शर्मा, आबिद खां, किशन तोमर, रामकिशन प्रजापति, मुन्नालाल, प्रवीण गुप्ता (रेजा), प्रकाश पाल, अनुराग मिश्रा, श्रीमती डॉ. मिथलेश बघेल, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती वीणा शर्मा, श्रीमती जयंती पाल, श्रीमती रेखा चतुर्वेदी, श्रीमती चेतना तोमर, श्रीमती आस्था सिंह, श्रीमती जयंती पाल, श्रीमती रेखा रजाक, श्रीमती स्नेह लता शर्मा, शिवानी आदि मौजूद रही।