रॉयल लेडीज क्लब ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

Aug 17 2023

ग्वालियर। रॉयल लेडीज क्लब ग्वालियर द्वारा स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के आयोजन श्रीमती शालिनी जादौन और अर्चना भदौरिया ने किया। क्लब के द्वारा इस राष्ट्रीय त्योहार को मनाने के लिए क्लब की बहनों को एक राष्ट्रीयता का संदेश दिया।
कार्यक्रम मैं वीरांगनाओं को याद करने के लिए वीरांगनाएं लक्ष्मी चौहन, संगीता परिहार को चयनित किया गया।  स्वतंत्रता दिवस से सम्बंधित कुछ खेल और क्विज  रखे गए जिनमें  पुष्पा राजावत, शालिनी राठौर, अनिता भदौरिया, सरस्वती तोमर चयनित हुए, कार्यक्रम के अंत मैं राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया।