आन-बान और शान का प्रतीक है तिरंगा : एसपी चंदेल

Aug 16 2023

ग्वालियर। तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है, जितनी शान से यह लहराता है उसी से हमारी शान का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह बात बुधवार की सुबह जीवाजी विश्वविद्यालय में तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाने से पहले कलेक्टर अक्षय कुमार ङ्क्षसह व एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कही। रैली में पुलिस अफसरों के साथ ही आर्मी, एयरफोर्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ के अफसर और जवान शामिल थे।
जीवाजी विश्वविद्यालय से तिरंगा रैली माधौनगर, विवेकानंद चौराहा, अचलेश्वर चौराहा, माण्डरे की माता, कस्तूरबा चौराहा, केआरजी रॉक्सी पुल होते हुए महाराज बाड़ा से सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राममंदिर, इंदरगंज चौराहा, फूलबाग, पड़ाव होते हुए हजीरा और हजीरा से गोला का मंदिर और सात नंबर चौराहा, बारादरी होते हुए गोविन्दपुर और आकाशवाणी होते हुए बाल भवन पहुंची और यहां पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। 
रैली में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, प्रशासनिक अफसर, पुलिस कप्तान राजेश सिंह चंदेल, एयरफोर्स, सीआरपीएफ, बीएसएफ अफसर और जवान, रिटायर्ड आर्मी अफसर्स के साथ ही जिला पुलिस और यातायात पुलिस के जवान तिरंगा रैली में शामिल हुए।
जिन रास्तों से तिरंगा रैली निकली उन रास्तों पर लोगों ने सैलूट किया और जयकारों के साथ तिरंगा रैली को सम्मान दिया। जयकारों के घोष से रैली में शामिल अफसर और जवान भी तिरंगे का घोष करते हुए आगे बढ़े।