कांग्रेस ने पूर्व पीएम वायपेयी को दी श्रद्धांजलि

Aug 16 2023

ग्वालियर। भारत रत्न स्व अटल बिहारी वायपेयी की पांचवी पुण्यतिथि पर ग्वालियर में शिंदे की छावनी स्थित कमल सिंह के बाग में अटल जी का पैतृक निवास पर पूर्व पीएम अटल बिहारी की पांचवी पुण्यतिथि पर कांग्रेसी व परिजनों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
महापौर शोभा सिकरवार ने कहा कि अटल जी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास किया है। यही वजह है कि आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है।
आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का बचपन कमल सिंह का बाग की गलियों में गुजरा है। अटल जी छात्र राजनीति से लेकर देश के शीर्ष पद तक पहुंचे। भारत को परमाणु शक्ति बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यही वजह है कि वे न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में शीर्ष नेताओं में गिने जाते हैं। भारत सरकार ने अटल जी को भारत रत्न से भी नवाजा है। 16 अगस्त 2018 को अटल जी ने अंतिम सांस ली थी।