संभागायुक्त सिंह ने राजस्व भवन में किया ध्वजारोहण

Aug 16 2023

ग्वालियर संभागायुक्त दीपक सिंह ने राजस्व भवन में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय एवं स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे भी लगाये। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभ कामनायें दी।