कलेक्ट्रेट में कलेक्टर सिंह ने किया ध्वजारोहण

Aug 16 2023

ओहादपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में स्वाधीनता की 77 वी वर्षगाँठ पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आजादी अनमोल है, इसकी कद्र करें। हमारे पुरखों ने बड़े कष्ट सहकर और कुर्बानियाँ देकर आज़ादी हासिल की है। हम सब  स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लें। कलेक्ट्रेट के ध्वजारोहण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व टीएन सिंह सहित जिला प्रशासन परिवार के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।