एसपी चंदेल ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Aug 16 2023

ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा के मार्गदर्शन में 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजपत्रित पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों को एसपी चंदेल द्वारा सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में एसपी राजेश चंदेल द्वारा एएसपी ऋषिकेश मीणा,एएसपी गजेन्द्र वर्धमान, डीएसपी अजाक चन्द्रभान सिंह चड़ार, एसडीओपी घाटीगांव संतोष कुमार पटेल, सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान सहित जिले के लगभग 200 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में एसपी चंदेल द्वारा सम्मानित हुये पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई दी एंव भविष्य में भी इसी प्रकार सच्ची निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। साथ ही एसपी ने कहा कि पुलिस को प्रतिदिन नई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसके लिये हम सभी को उसका सामना करने के लिये तैयार रहना चाहिये। कहा कि आगे भी इस प्रकार का सम्मान समारोह होता रहेगा जो भी पुलिस अधिकारी कर्मचारी अच्छा कार्य करेगा उसे सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम में एएसपी गजेन्द्र वर्धमान, निरंजन शर्मा, डीएसपी मुख्यालय अशोक जादौन, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर सत्यप्रकाश मिश्रा सहित जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।