प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोपण किया गया
Aug 16 2023
ग्वालियर। हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस महोत्सव धूमधाम से मनाया। ग्वालियर प्रेस क्लब और मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब परिसर में 15 अगस्त को प्रात: 8:30 बजे ध्वजारोपण किया गया। ध्वजारोपण उपरांत शहीदों और महापुरुषों को नमन कर आजादी का जश्न मनाया गया।
ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप तोमर, वरिष्ठ पत्रकार डाक्टर सुरेश सम्राट, राकेश अचल, सुरेश दंडोतिया, दिनेश राव, प्रवीण दुबे, विनय अग्रवाल, जोगेंद्र सेन, हरीश चंद्रा, रामकिशन कटारे, अजय मिश्र, रवि यादव, मचल सिंह, राज दुवे, विनोद शर्मा, राजेश जायसवाल, संजय भटनागर, रघुवीर कुशवाह, मुकेश बाथम, सहित समाजसेवी मोनिका जैन, अर्जुन जैन, जया जैन सहित मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देकर मिठाई वितरण की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









