कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी
Aug 16 2023
शहर जिला कांग्रेस द्वारा आजादी के पर्व पर कांग्रेस कार्यालय शिंदे की छावनी से प्रभात फेरी निकाली। रैली में सबसे आगे विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार तिरंगा लेकर चल रहे थे। जिलाध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में फूलबाग पहुंची यहां सभी ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, लाल, बाल, पाल तथा महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
कांग्रेस कार्यालय में सुबह विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह, रामसेवक सिंह बाबूजी, प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, मीनू परिहार आदि उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









