विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा

Aug 14 2023

ग्वालियर। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा को चरितार्थ करते हुये आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हमारी आजादी हमें बड़े संघर्षपूर्ण रूप से मिली है। इस तिरंगा जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में किया गया।
डॉ. पांडेय ने कहा ने कहा कि आजादी का यह तिरंगा हम सबके हाथों में हैं यह एक सम्मान की बात है क्योंकि तिरंगा हाथ में लेना या उसको फहराने का सौभाग्य सबको नहीं मिल पाता था, परन्तु आजादी के अमृत महोत्सव में हम सब लोग तिरंगा अपने-अपने घरों में फहरा सकते हैं। यह एक सौभाग्य की बात है। तिरंगे झण्डे को हमें सम्मान के साथ में इसका आदर करना चाहिये। तिरंगा झण्डा हमारी आन, बान और शान है।
कार्यक्रम में चित्रांश, मोहित राजावत, रितिक घोरपड़े, अनमोल तिवारी, रवि पाल, अनिरुद्ध शर्मा, कृष्णा गर्ग, राजीव दोहरे एवं अन्य स्वयं सेवक शामिल थे।