टाउन हॉल मूत्र की बदबू से गुलजार

Aug 14 2023

ग्वालियर। ऐतिहासिक टाउन हॉल मूत्र की बदबू से गुलजार हो रहा है। स्वच्छ भारत अभियान में करोड़ों रुपए पानी में बहने के बाद। करोड़ों रुपए टाउन हॉल की खूबसूरती में लगाने के बाद उसकी दीवारों को लोगों ने मूत्रदान स्थल बना दिय।
यह बहुत शर्मसार कर देने वाली बात है एक तरफ तो स्वच्छता अभियान में बड़ी बड़ी बात होती है। शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर नाक के नीचे नगर निगम की ऐतिहासिक इमारत की दीवार पर मूत्र विसर्जन होने से नहीं रोक पा रहा, रोजाना सैकड़ो सैलानी यहां आते हैं। लेकिन खूबसूरती की तारीफ करते हैं लेकिन मूत्र विसर्जन से आने वाली बदबू से परेशान हैं।