वर्कशाप में नर्सिंग छात्राओं को दी जानकारी

Aug 14 2023

ग्वालियर। जीआरएमसी शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की एमएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्राओं ने कॉलेज के सभागार में बायोमेडिकल बेस्ट मैनेजमेंट पर वर्कशाप का आयोजन किया। बायोमेडिकल बेस्ट मैनेजमेंट वर्कशाप में विशेषज्ञों द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक डिस्पोजल को लेकर आवश्यक जानकारियां नर्सिंग छात्राओं को प्रदान की गई।
वर्कशॉप में मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ. अक्षय कुमार निगम, डॉ आरकेएस धाकड़, डॉक्टर एसएस चंदेल, डॉ. देवेन्द्र सिंह कुशवाह, प्राचार्य विमला प्रसाद, नर्सिग वार्डन कल्पना भदौरिया, कार्यालय अधीक्षक कामता प्रसाद मरैया एवं शिक्षक उपस्थित थे। वर्कशॉप में स्पीकर सुभागी मेश्राम, कविता काले, शिवांगिनी वात्तम, ज्योति पारधी, सोनाली सोनी उपस्थित रहे। मंच का संचालन एमएससी नर्सिंग फाइनल वर्ष की छात्रा ओमश्री यादव, लक्ष्मी माने ने किया। वर्कशॉप में नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया।