एक शाम राष्ट्र के नाम देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न

Aug 14 2023

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रत्येक बर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व संध्या पर ग्वालियर की एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर आधारित देशभक्ति का सांस्कृतिक आयोजन 13 अगस्त रविवार को शाम 6 बजे से इंदरगंज चौराहे पर आयोजित किया गया, जो देर रात तक चला। 
आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कट्टल व दीपक अग्रवाल ने बताया कि देशभक्ति के सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति गानों पर एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच के माध्यम से दी। इस देशभक्ति के सांस्कृतिक आयोजन के लिए सम्पूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया। आयोजन में एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की इस आयोजन के अतिथियो में मुख्य अतिथि सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, विशिष्ट अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह, विधायक सतीश सिंह सिकरवार, महापौर श्रीमती डाक्टर शोभा सिकरवार, विधायक प्रवीण पाठक, एसपी राजेश सिंह चंदेल शामिल हुए। 
आयोजन के दौरान सम्पूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया था। जो वहां से निकलने वाले राहगीरों के लिए आकर्षक का केन्द्र था, और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति पर नृत्य देख राहगीरों को रूकने पर मजबूर होना पड़ा। देशभक्ति का जज्बा आज़ भी प्रत्येक भारतवासी के दिलों दिमाग पर चढ़ा है। आयोजन समिति के संयोजक दीपक अग्रवाल ने बताया आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था और इसके समापन अवसर पर भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये