आजादी का अमृत महोत्सव पर आमजन में देश भक्ति की भावना पैदा करने
Aug 13 2023
ग्वालियर। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह एक तिरंगा यात्रा निकाली है। हर घर तिरंगा अभियान के चलते तिरंगा वाहन रैली में करीब आधा सैकड़ा वाहन शामिल हुए हैं। वाहनों पर तिरंगा लहरा रहा था और यह शहर के विभिन्न इलाकों से देश प्रेम और जनसेवा की भावना का संदेश देते हुए निकले हैं।
केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश के बाद हर शहर और कस्बे में स्थानीय प्रशासन तिरंगा यात्रा कर रहा था। इस वाहन रैली में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित सभी राज्य पुलिस एवं प्रशासनिक सेवा के शामिल हुए हैं।
एएसपी यातायात ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आजादी के दिन 15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम एसएएफ ग्राउंड में मनाया जाएगा। इसके बाद अगले दिन 16 अगस्त को मेरी माटी मेरा देश नामक कार्यक्रम जिला एवं पुलिस प्रशासन आयोजित कर रहा है। इस दौरान भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गो को कवर करते हुए इसी तरह फूलबाग पर समाप्त होगी। रविवार को जो तिरंगा यात्रा निकाली गई उसने करीब 13 किलोमीटर का शहर में भ्रमण किया है। जबकि 16 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा करीब 21 किलोमीटर का शहर में भ्रमण करेगी। जिसमें कोई भी शहर का बाजार और मोहल्ला नहीं छूटेगा। इस यात्रा में जिला पुलिस और प्रशासन के अलावा हवाई सेना नौसेना थल सेना के अलावा सीआरपीएफ सहित सभी पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शामिल होंगे।
एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि आजादी के 75 साल के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर ग्वालियर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई है, इस तिरंगा यात्रा रैली निकालने का एक ही मकसद है जो आमजन और पुलिस के मन में देश सेवा की भावना को जागृत करना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









