राष्ट्रवीर दुर्गादास द्वारा किए गए राष्ट्रहित कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता: महापौर
Aug 13 2023
ग्वालियर। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर ने अपने जीवन काल में मानव सेवा कार्यों के साथ राष्ट्र के प्रति भी समर्पण का भाव रखा। उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य आज भी जनमानस के दिलों में बसे हैं। राठौर समाज अपने आराध्य देव राष्ट्रवीर दुर्गादास द्वारा किए गए राष्ट्रहित व मानव सेवा कार्यों में किए गए योगदान को कभी नहीं भूल सकता। कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का नाम इतिहास के पन्नों पर ही नहीं वरन सभी समाज बंधुओं की जुबान पर भी है। उनके द्वारा समाजहित, राष्ट्रहित व मानव सेवा में किए गए कार्यों को युग-युग तक नहीं भुलाया जा सकता।
यह बात महापौर शोभा सतीश सिकरवार ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 385वीं जयंती के अवसर पर कही। दुर्गादास राठौर की जयंती पर राठौर समाज ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत भी इस अवसर पर की। इसमें पुरुषों और युवाओं के साथ-साथ महिलाएं और युवतियां भी अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए मार्ग में चल रही थी। महिलाओं ने आने-जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को भी हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 385 वां जयंती समारोह रविवार को वृंदावन गार्डन बिरला नगर पुल के पास मनाया गया। समारोह में समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान किया जायेगा।
समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर होंगे। समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, कांग्रेस के प्रदेश माहमंत्री सुनील शर्मा, राकेश जादौन, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर सहित समाज के जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









