कॉम्बिंग गश्त में पुराने गुंडों के घर पहुंची पुलिस, 215 वारंटी, 63 शराब तस्कर, 12 सटोरिए पकड़े
Aug 13 2023
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। पुलिस ने गत रात कॉम्बिंग गश्त की है। रात को 8 घंटे में पुलिस ने 315 पुराने गुंडों के दरवाजे पर पहुंचकर पूछा कि अब उनका गुजारा कैसे चल रहा है। देखा है कि कौन क्या कर रहा है। इतना ही नहीं पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान 215 वांरटियों सहित 63 शराब तस्कर, 12 सटोरिए, चार अवैध हथियार, 14 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त करने के दौरान बदमाशों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि शहर में अमन शांति बिगाडऩे का प्रयास किया तो पुलिस किसी भी हालत में छोड़ेगी नहीं।
शहर में अपराधों को रोकने और त्योहार से पहले शांति बनाए रखने के लिए पुलिस समय-समय पर कॉम्बिंग गश्त करती है। कल स्वतंत्रता दिवस है और ऐसे में पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। यही कारण है कि ग्वालियर शहर में पुलिस ने गत रात कॉम्बिंग गश्त की है।
एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार-रविवार दरमियानी रात ग्वालियर के सभी थानों में कॉम्बिंग गश्त किया गया। गश्त के दौरान वह बदमाश हाथ लगे है, जिनके गिरफ्तारी वारंट और स्थाई वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। पकड़े गए वारंटियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गत रात 11 बजे से शुरू हुई कॉम्बिंग गश्त में पुलिस गुंडों के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही थी, लेकिन कॉम्बिंग गश्त में उस समय पुलिस अचानक एक्शन मोड़ में आ गई जब पुलिस कप्तान राजेश सिंह चंदेल रात 12 बजे के बाद गश्त के निरीक्षण के लिए निकले। कप्तान को सडक़ पर खड़ा देख पुलिस जवानों का एक्शन शुरू हो गया और धड़ाधड़ कार्रवाई शुरू हो गई। पुलिस कप्तान के साथ ही एएसपी ऋषिकेश मीणा, गजेन्द्र वर्धमान सिंह व सीएसपी ने लगातार गश्त की मॉनिटरिंग की।
बदमाशों के साथ ही पुलिस ने ग्वालियर शहर व हाइवे के सभी एटीएम, बैंक, ढाबा, लॉज, होटल व धर्मशाला भी चेक किए हैं। होटल, धर्मशालाओं में पुलिस ने रजिस्टर चेक किया है कि कितने लोग ठहरे हैं। रजिस्टर की एन्ट्री को वहां ठहरे लोगों से पूछताछ की तस्दीक की है। यहां पर जो भी संदिग्ध मिला उसे थाने लाकर उसकी पूरी जानकारी की, उसके बाद ही उन्हें जाने दिया।
इस दौरान जिस दो पहिया वाहन पर तीन सवारी मिले, उन्हें थाने पहुंचा दिया। पुलिस के एक्शन के चलते सडक़ों पर वाहन भी कम होते गए। रात को नशे में सडक़ पर घूमने के शौकीनों ने भी घर में ही रहना मुनासिब समझा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









