स्वतंत्रता दिवस की एसएफ ग्राउंड परेड पर फायनल रिहर्सल हुई
Aug 13 2023
ग्वालियर। 15 स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार 13 अगस्त को सुबह एसएएफ ग्राउंड परेड मैदान पर परेड की रिहर्सल की गई। परेड के मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्कूलों के बच्चों ने भी अपने कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया।
मुय अतिथि के रूप में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, निगमायुक्त हर्ष सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड पर 15 अगस्त को होगा। इस समारोह में देशभक्ति वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
एसएएफ ग्राउंड पर मुख्य अतिथि सुबह नौ बजे मैदान में आएंगे और ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी। परेड के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ कारगिल शहीद के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। समारोह में स्कूली छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देंगे। इसके लिए पांच स्कूलों का चयन भी किया गया है।
परेड में अलग-अलग सैन्य बलों की टुकडियां सैल्यूट देंगी। परेड में पुलिस के साथ सीआरपीएफ, बीएसएफ व एसएएफ के जवान शामिल होंगे। इसके अलावा एनसीसी कैडेट भी परेड में शामिल किए गए हैं। बीएसएफ का डॉग स्क्वॉड भी परेड में शामिल किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में जगह-जगह जश्न-ए-आजादी का आयोजन होगा और पूरी शान के साथ तिरंगा लहराया जायेगा।
जिला पंचायत सहित जिले की सभी जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक समारोहपूर्वक स्वतंत्रता की वर्षगांठ मनाई जायेगी। इसी तरह सभी शासकीय अर्द्धशासकीय भवनों पर कार्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण होगा तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया जायेगा। 15 स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसएएफ ग्राउंड पर परेड की रिहर्सल की जा रही है।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालियर स्थित एसएएफ ग्राउंड पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया जाता है।
अगस्त को देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं ग्वालियर मे स्वतंत्र दिवस के परेड की रिहर्सल भी शुरू हो गई है। 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएएफ ग्राउंड पर शहर के नामीगिरामी स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। यह बचचे परंपरागत वेशभूषा में आएंगे और अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लेंगे।
इस मौके पर जिले के प्रमुख शासकीय विभागों की झांकियां परेड ग्राउंड पर देखने को मिल सकती हैं। इनमें कृषि एवं मत्स्य विभाग के अलावा नगर निगम व अन्य विभागों की झांकियां मुख्य रूप से शामिल होंगी। स्वतंत्रता दिवस की परेड के रिहर्सल करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी एवं आरक्षक हर दिन 3 से 4 घंटे परेड ग्राउंड पर जाकर रिहर्सल कर रहे हैं और अपना पसीना बहा रहे हैं। दोपहर में धूप के दौरान भी रिहर्सल जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









