भाजपा शासन में हर समान मंहगा हो गया 50 पैसे का केला 6 रू का हो गया:डॉ. शर्मा

Aug 13 2023

ग्वालियर। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, विधायक प्रवीण पाठक के नेतृत्व में नेहरू उद्यान कम्पू से परिवर्तन यात्रा प्रारंभ हुई जो नया बाजार होते हुए हुजरात चौराहा पर समाप्त हुई।
 शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, विधायक प्रवीण पाठक ने परिवर्तन यात्रा में नागरिको से संवाद करते हुए कहा कि आम गरीब वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग गरीब वर्ग के बच्चो के लिए कैला फल वरदान था। कांग्रेस शासन काल में केला 50 पैसे का एक मिलता था, आज भाजपा शासन में एक केला 6 रू का हो गया हे। गरीब का बच्चा केला खाने को मोहताज हो गया है। पहले की मंहगाई की मार से हर घर परिवार अधमरा हो गया है। उद्योग, व्यापार चौपट हो गया है, दुकानदार के पास खरीदार आ नही रहा है, हर सामान मंहगा हो गया हे।
 परिवर्तन यात्रा में महाराज ंिसह पटेल, अमर सिंह माहौर, इब्रहिम पठान, सरमन सिंह राय, देशराज भार्गव एड, परमानंद रत्नाकर, संजय फड़तरे, पिंकी पंडित, कपिल शर्मा, मंगल यादव, संजीव दीक्षित, आदित्य सेंगर, प्रताप राव महाडिक, अब्दुल हमीद पप्पू, कैलाश चावला, कुलदीप मगरैया, श्याम विनोद शाक्य, नाजिम खान, सुंदर श्रीवास्वत, मुन्ना सिकरवार, जसवंत वर्मा, राजा राजपूत, नरेन्द्र शर्मा, अशोक शाक्य, शेलेन्द्र कुशवाह, धर्मेन्द्र मोर्य, शब्बीर खान, जगदीश पवैया, अब्दुल अकील, मोनू कुशवाह, दीपक रजक सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।