कर्म. संयुक्त मोर्चा पूरे प्रदेश में 25 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर

Aug 13 2023

ग्वालियर। राज्य स्वास्थ्य प्रबंध संस्थान सिटी सेंटर ग्वालियर में मप्र अधि. कर्म. संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसमे राज्य के कर्मचारियों की न्यायोचित  मांगों को लेकर  किए जा  रहे चरणबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में 25 अगस्त 23 को मोर्चा में शामिल सभी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व्यापक संपर्क कर सभी कार्यालयों के कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेंगे।
कर्मचारी एवं पेंशनरों की लंबित मांगो के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुये यह कहा है कि मप्र सरकार 2016 से रूकी हुई पदोन्नति हेतु प्रदेश सरकार कोई रूचि नहीं ले रही है। जिसके कारण हजारों अधिकारी एवं कर्मचारी पदोन्नति की बांट देखते देखते सेवानिवृत होते जा रहे हैं, पुरानी पेंशन को लागू नहीं किया जाना, स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू नहीं किया जा रहा है, आवास भत्ते की दरो को नहीं बढ़ाया जा रहा है, अनेको संवर्गों में वेतन विसंगति व्याप्त हैं। लिपिकों की वेतन विसंगतियां दूर नहीं की जा रही है, एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जा रही है, ग्रेड पे की विसंगति का निराकरण नहीं किया जा रहा है, अध्यापको को नियुक्ति दिनांक से वरिष्टता नहीं दी जा रही है, निगम मंडलों में छठवां एवं पंचायत सचिवों को सातवा वेतनमान अभी तक नहीं दिया गया है, अनुकम्पा नियुक्ति में सरलीकरण नहीं किये जाने के कारण हजारो आश्रित परिवार कार्यालयों के चक्कर लगाते भटक रहे हैं। नियमित शिक्षको का पदनाम परिवर्तन नहीं हो पाया है, दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी, कोटवार, आउटसोर्षिग कर्मचारी को नियमित नहीं किया जा रहा है, आशा एवं उषा कार्यकर्ता जन स्वास्थ्य रक्षक, की मांगो का निराकरण नहीं किया जा रहा है, उपरोक्त मांगो के समर्थन में संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर सभी संगठन सम्मिलित रहेंगे।
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महा मंत्री  एवं संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह सिकरवार ने बताया की ग्वालियर जिले  में द्वितीय चरण में एक दिन का सामूहिक अवकाश लिया जा जायेगा। 
बैठक में महादेव सिंह गोयल, महेंद्र कुमार जैन, बलबीर परमार, दिनेश गुप्ता, हरिशंकर, हरिमोहन शर्मा, सुनील पटेरिया, राजेंद्र शर्मा, शंकर सिंह सेंगर, रामरोज शर्मा, केके अवस्थी, विनय उपाध्याय, राज कुमार वर्मा, श्रीराम पाठक, धनीराम कुशवाह, दिलीप सोन, अजय सक्सेना, मायाराम शर्मा, विवेक शर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।