रमन शिक्षा समिति द्वारा एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Aug 13 2023
ग्वालियर। रमन शिक्षा समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की बेला में एक शाम शहीदों के नाम राष्ट्रभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जीवाजीनगर ठाटीपुर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वीर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्था अध्यक्ष हरिओम गौतम ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीद वीर जवानों के इतिहास से अवगत कराना है। ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशा होगा...।’ कविता की यह पंक्तियां किसी शहीद के स्मारक को देख कर साकार हो उठती हैं, ऐसे ही एक शहीद स्मारक की जरूरत शहर में महसूस की जा रही है। कार्यक्रम में राष्ट्र भक्तिपूर्ण गानों पर कलाकारों द्वारा देर रात तक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक सतीश सिकरवार, भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि मुन्नालाल गोयल ने कहा कि शहीद वो अमर दीप होते हैं जो मर कर भी जीवित रहते हैं और अपनी ज्योति से प्रकाश ही फैलाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर रमन शिक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना भी की।
जिला महामंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि शहीद दिलों में जीने का जज्बा पैदा करते हैं। देश के प्रति कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते हैं। शहीद बहादुरी की मिसाल होते हैं जिसका कोई मुकाबला नहीं होता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्वालियर पूर्व से विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी को हिंदुस्तान की आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम का संचालन जयनारायण श्रीवास्तव ने तथा आभार प्रदर्शन अमित मण्डेलिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश सचदेवा, पार्षद नागेन्द्र राणा, प्रमोद खरे, अभिषेक भदौरिया, लाखन सिंह तोमर, डॉ. अंजली रायजादा, अपूर्वा सारभाई आशीष चौहान, रिषभ दुबे, सोनू धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









