117 एएनओज ने तिरंगे के समक्ष ली राष्ट्रसेवा की शपथ
Aug 12 2023
ग्वालियर। देश की एकमात्र महिला एनसीसी अफसर प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शनिवार को दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस कोर्स की भव्यता इस बार भी निराली है। क्योंकि पिछले कोर्स की भांति इस बार भी परेड की समीक्षा सेना के उच्च पद पर आसीन महिला अधिकारी विशिष्ट सेवा मेडल, महानिदेशक, चिकित्सा सेवा (नौ सेना) सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, द्वारा की गई। दीक्षांत परेड में इस ऐतिहासिक अकादमी में भारत के विभिन्न रा’यों से आई कुल 117 प्रशिक्षार्थियों ने 90 दिवसीय कोर्स पूर्ण करने के बाद कदम से कदम मिलाकर आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया एवं तिरंगे के समक्ष राष्ट्रसेवा की शपथ ली।
प्रशिक्षार्थियों ने प्रभावशाली रूप से निरीक्षक को परेड का निरीक्षण करवाया गया। तत्पश्चात् परेड ने शानदार मार्च पास्ट किया। कोर्स में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को बाइस एडमिरल आरती सरीन ने पुरस्कार प्रदान किए।
परेड को संबोधित करते हुए सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने एएनओज से एनसीसी नियमों पर अमल करने एवं एनसीसी कैडेट्स को उचित मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। पिपिंग सेरेमनी किये जाने के पश्चात् इन महिला एनसीसी अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष प्रशिक्षण अधिकारी ले. कर्नल विशाल सिंह द्वारा शपथ दिलवाई, जिसके तहत सभी प्रशिक्षार्थियों ने एनसीसी नियमों पर अमल करने की शपथ ली।
परेड में शहर के विभिन्न संस्थानों के अध्यापक एवं विद्यालय के छात्र व छात्राओं के साथ साथ प्रशिक्षार्थियों के रिश्तेदार भी इस परेड के साक्षी बने।
इनके साथ ही इस परेड में एनसीसी के दोनों विंग के कैडेट्स एवं पूर्व एनसीसी विद्यार्थी शामिल हुए। यहां सेवारत सैन्य अधिकारी, जेसीओ और एनसीओ भी इस परेड के साक्षी बने। इस अवसर पर ओटीए के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनय मोहन शर्मा तथा अकादमी के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









