आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को पुलिस ने किया सम्मानित
Aug 12 2023
ग्वालियर। देश की आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को ग्वालियर पुलिस एंव माउंट लिटेराजी स्कूल के सहयोग से पुलिस लाइन ग्वालियर के सामुदायिक भवन में अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारजनों का सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एसपी राजेश सिंह चंदेल, माउंट लिटेराजी स्कूल की प्राचार्या श्रीमती पारूल सक्सैना रही। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि एसपी चंदेल का श्रीमती पारूल सक्सैना द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। तद्उपरान्त कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन सत्यप्रकाश मिश्रा द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को बताया गया। कार्यक्रम में सूबेदार रूमानाज, अजयप्रताप सिंह, पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों तथा उनके परिजनों व माउंट लिटेरा स्कूल के छात्रों सहित 150 से अधिक लोग उपस्थित रहे।
समारोह के प्रारंभ में माउंट लिटेरा स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किये जिसमें सामुहिक नृत्य, गायन व कराटे की प्रस्तुति शामिल थी। जिसके उपरांत एसपी चंदेल एंव श्रीमती पारूल सक्सैना द्वारा स्वतंत्रता सेनानी स्व. काशीराम, स्व. राव साहब, एंव शहीद पुलिसकर्मी स्व. आरके गौतम, स्व. वीकेश गुर्जर के परिजनों के साथ राष्ट्रपति पदक से सम्मानित प्रआर. समर सिंह को शॉल एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में एसपी राजेश चंदेल द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुये स्कूली छात्रों को संबोधित कर उन्हे देश भक्ति व उनको अपने करियर में आगे बढने के लिये प्रोत्साहित किया साथ ही माउंट लिटेरा स्कूल की प्राचार्या एंव स्कूल स्टाफ को स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारजनों को सम्मानित करने के लिये आभार व्यक्त किया। कहा कि आगे भी इस प्रकार का सम्मान समारोह होता रहेगा जिससे पुलिस जवानों का आत्मबल बढता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









