कैंसर हॉस्पिटल ने एएमआई शिशु मंदिर कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम किया

Aug 12 2023

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल द्वारा एएमआई शिशु मंदिर स्कूल में दोपहर 12 बजे से कैंसर अवेयरनेस कार्यक्रम हुआ। और इस कार्यक्रम में बच्चियों और उनकी मांओं ने भागीदारी की और पूरे कार्यक्रम को बेहद गंभीरता से सुना। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. गुंजन श्रीवास्तव (मेडिकल ऑंकोलॉजिस्ट) और डॉ. सीमा शिवहरे (मेडिकल ऑफिसर गायनेकोलॉजी) ने क्रमश: ब्रेस्ट केयर एंड ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस एवं सर्विक्स कैंसर अवेयरनेस के विषय में चर्चा सत्र प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में शामिल अन्य गणमान्य अतिथि डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, श्रीमती अंजलि बत्रा, स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती करुणा खरे उपस्थित रहे।
इस चर्चा सत्र के अंत में बच्चियों की मांओं और बच्चियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे और उनके निराकरण अतिथियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मीरा श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्न करने वाली सभी बच्चियों को उपहार स्वरूप चॉकलेट्स भेंट किए गए। कार्यक्रम के वक्ताओं एवं उनकी टीम के सभी सदस्यों का सम्मान एएमआई शिशु मंदिर की प्रिंसिपल ने किया।