चार लुटेरों ने घर जा रहे दोस्तों से मोबाइल व सोने की चेन लूटी
Aug 12 2023
ग्वालियर। बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहा पार्टी करने आए युवक व उसके दोस्त की मारपीट कर चार बदमाश डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन, मोबाइल लूट ले गए। घटना कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाडिय़ा पोस्मपा रेस्टोरेंट के पास की है। घटना के बाद आरोपी पीडि़त की एक्टिवा की चाबी छीन ले गए। घटना का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
झांसी रोड स्थित हरिशंकरपुरम निवासी नीवेश पाण्डे पुत्र मनोज पाण्डे बीती रात अपने दोस्त अंकित के साथ कैंसर पहाड़ी स्थित पोस्मपा रेस्टोरेंट में पार्टी करने आए थे। पार्टी करने के बाद वह तथा उनका मित्र एक्टिवा से घर जाने के लिए निकले थे। करीब पांच सौ मीटर दूर पहुंचे ही थे कि अचानक सडक़ पर चार लडक़े दिखाई दिए, जो उनकी गाड़ी के सामने आ गए। युवकों को बचाने के लिए जैसे ही अंकित ने अपनी गाड़ी के बे्रक लगाए, तीन युवक उसे जबरन झाडिय़ों में खींच ले गए और कपड़ों की तलाशी लेने लगे जब उस पर कुछ नहीं निकला तो बदमाशों ने उसकी मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरे युवक को घेर कर खड़े बदमाशों ने उसकी मारपीट कर गले से सोने की चेन और गणेश जी का लॉकेट खींच लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे मोबाइल भी छीन लिया।
लूट के बाद भी सभी बदमाश उन्हें बेरहमी से पीटते रहे और उनकी एक्टिवा की चाबी छीनकर भाग निकले। मारपीट का शिकार पीडि़त किसी तरह एक्टिवा को खींचकर अपने घर ले गया और रात ज्यादा होने पर रात में घर पर ही रहे और शनिवार सुबह होते ही थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब लुटेरों का पता लगाने के लिए पुराने बदमाशों को खंगाल रही है, इसके साथ ही बदमाशों का पता लगाने के लिए कैंसर पहाड़ी आने और जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। जिससे बदमाशों का पता लगाया जा सके। सूत्रों की माने तो पुलिस ने जब घटनास्थल की पड़ताल की तो उसके हाथ कुछ सुराग लगे है। सुराग के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एडिशनल एसपी गजेंद्र वर्तमान का कहना है कि दो दोस्त पार्टी करके घर आ रहे थे। तभी कैंसर पहाडिय़ा पर कुछ बदमाशों ने उनके साथ लूट की वारदात की है। पीडि़त की शिकायत पर मारपीट व लूट का मामला दर्ज कर लिया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









