राज किन्नर विधायक बनने के लिये चुनावी मैदान में, तैयारियां जारी

Aug 12 2023

ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा की चुनावी आहट की सरगर्मी इस समय प्रदेश भर में हैं। और नेताओं से लेकर प्रमुख कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टियों में विधायकी चुनाव लडने का सपना भी देख रहे हैं। ग्वालियर से भी एक ट्रांसजेंडर राज नायक किन्नर भी मैदान में आ सकता है। 
राज नायक किन्नर आम लोगों के यहां खुशी के मौके पर दुआ गातीं है और दुआ देती भी हैं। अब यह राजनीति के माध्यम से आम लोगों की सेवा करना चाहती हैं। राज किन्नर ने कहा कि राजनीति में सबने सबको देखा है, अब हमें देखो। हम वास्तव में जनसेवा करते हैं और इसी के लिये विधायक का चुनाव भी लडेंगे।
राज किन्नर ने कहा कि उसने अपने सभी साथियों व शुभचिंतकों की सलाह लेकर चुनाव लडने का फैसला लिया है। राज किन्नर ने कहा कि चुनाव में दक्षिण से लडूंगी। राज किन्नर ने कहा कि मुझे नेतागिरी का कोई शौक नहीं है, लेकिन आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुये उनके हित में चुनाव लडूंगी। में जनता के हक की लडाई लडूंगी और सभी मेरा साथ देंगे। आज आदमी भी सरकारी कामकाज की उलझनों से राहत चाहता है।
राज नायक किन्नर ने कहा कि मुझे विधायक मंत्री बनकर बंगला, गाडी, कोई सुविधा नहीं चाहिये। मेरा ध्येय जनता की सेवा करने का है। में दक्षिण से चुनाव लड रही हूं और लोगों से रक्षाबंधन के मौके पर मिलकर अपनी बात रख रहीं हूं, लोग मुझे दुआ समर्थन और मदद भी कर रहे हैं।