धरती करती यही पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार : डॉ. पाण्डेय
Aug 12 2023
ग्वालियर। प्रकृति संपदा का सृजन ही माटी से होता है। मानव भी इसी माटी से जन्म लेकर अंत में भी इसी माटी में ही मिल जाता है। इस मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में प्रकृति को संतुलित रखने के लिये पौध रोपण आवश्यक है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में पंच प्रण शपथ राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के स्वयंसेवकों को वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा माधव महाविद्यालय ने दिलाई।
पंच प्रण शपथ का उद्देश्य ही में अपनी माटी का समान करते हुये अपने उादायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर देश के विकास हेतु सदैव प्रयत्नशील रहना है।
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि आज के समय ऑसीजन की पूरे देश में कमी का मुख्य कारण प्रकृति द्वारा प्रदा नि:शुल्क ऑसीजन को हम संभाल कर नहीं रख पा रहे हैं जिसके लिए हम सभी दोषी है। पेड़ लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण के लिये माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वृक्ष धरती का श्रृंगार है जिसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना चाहिये।
कार्यक्रम में अजय राजौरिया, रितिक घोरपडे, मोहित रावत, राजीव दोहरे, कृष्णा गर्ग, अनुज गुप्ता, जीतेन्द्र प्रजापति, चित्रांश रत्नपारखे, अनमोल तिवारी, शिवम गोडयाले आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









