एमआईटीएस में हुआ वसुंधरा का संवर्धन वीरों का अभिनंदन प्रोग्राम
Aug 12 2023
ग्वालियर। एमआईटीएम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने भारत सरकार द्वारा संचालित वसुंधरा का संवर्धन वीरों का अभिनंदन योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, सम्मान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्वयंसेवकों को वसुंधरा के संवर्धन के समंध में जानकारी दी गई।
स्वयंसेवकों ने वसुंधरा की सुरक्षा एवम् देखभाल के तरीकों के बारे में आपने आपने विचार व्यक्त किए। इसके उपरांत रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष कुमार सागर द्वारा देश के कर्मवीर सैनिक सूबेदार प्रहलाद सिंह भदोरिया एवं हवलदार सुरेंद्र सिंह भदोरिया को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
तदुपरांत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें महाविद्यालय प्रांगण में रासेयो के स्वयंसेवकों व अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों को रूपा गया। अंत में राज्यसेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीष कुमार सागर एवं दीप किशोर परसेडिया ने छात्रों के साथ मिलकर पंचप्राण की शपथ ली। यह जानकारी संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









