कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 12 लाख का हुआ नुकसान
Aug 12 2023
ग्वालियर। महाराजपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक के दानों के स्टाक में अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारी भी घबरा गए। क्योंकि आसपास स्थित फैक्ट्री भी बिलकुल सटी हुई हैं। इन लोगों ने पहले फायर एक्सटिंग्शर से आग बुझाने की कोशिश की, तब तक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां आ गई। तीन गाडिय़ां पानी फेंककर आग बुझाई गई। फैक्ट्री संचालक का कहना है। आग लगने से करीब 12 लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र केअंतर्गत पिंटो पार्क इलाके में महाराजपुरा इंडस्ट्रियल एरिया बना हुआ है। यहां श्री ओसियान प्रोडक्ट नाम से केमिकल फैक्ट्री है। फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक के दानों के स्टाक में आग लग गई। आग लगने के बाद जैसे ही धुआं उठा तो काम करने वाले कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। इसके बाद मालिक को सूचना दी गई। यहां से फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के नोडल आफीसर अतिबल सिंह यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तीन गाडिय़ां रवाना की गई। कुछ ही देर में गाडिय़ां यहां पहुंच गई। आग बुझाना शुरू की। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस कारण करोड़ों रूपए का कच्चा माल आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
गनमीत रही आग पर काबू पा लिया गया। अगर आग पूरी फैक्ट्री में फैल जाती तो बड़ा हादसा हो जाता, क्योंकि फैक्ट्री के अंदर केमिकल रखा हुआ था। यहां से आसपास की फैक्ट्री तक भी आग भडक़ सकती थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









