कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल कमलनाथ से मिला

Aug 11 2023

ग्वालियर। कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर दास कोरी व ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप जौहरी के नेतृत्व में भोपाल में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के निवास पर सौजन्य भेंट की
 प्रतिनिधी मंडल में जौहरी ने कमल नाथ से चर्चा करते हूऐ मध्यप्रदेश के विकलांग जनों की बिगड़ती हुई स्थिति से अवगत कराते हूए बताया कि  मध्यप्रदेश की मौजूदा सरकार एवं पुलिस प्रशासन और आमजन द्वारा  प्रदेश के विकलांग जनों के साथ उत्पीडऩ की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हे। उक्त घटनाओं पर रोक लगाए जाने में भाजपा सरकार विफल हो चूकी हे। ओर विकलांगजनों पर होने बाले अत्याचारों पर रोक लगाए जाने हेतू केन्द्र सरकार द्वारा वनाए गये 2016-17 एक्ट को भाजपा सरकार द्वारा आज दिनांक तक प्रदेश में लागू नहीं किये जाने पर भी चर्चा की। साथ ही विकलांग जनों के शिक्षा विभाग, जनजाति विभाग एवं पटवारी भर्ती में विकलांग कोटे में बड़े स्तर पर कथित भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने, विगत दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी द्वारा मुलाकात में मध्यप्रदेश के विकलांग जनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि किये जाने का आग्रह पर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विकलांग जनों की अन्य मांगों पर विचार कर लागू किये जाने, मध्यप्रदेश के विकलांग जनों से जुड़ी अन्य मूलभूत सुविधाओं जैसे रोजगार, शिक्षा ,स्वस्थ्य, नि:शुल्क आवास जेसी अन्य योजनाएं कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू किये जाने को लेकर 21- सूत्रीय मांग पत्र दिया। 
कमल नाथ ने प्रतिनिधि मंडल की मांगे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक-एक कर लागू किये जाने का पूरा प्रयास करने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधी मंडल में शामिल होने बाले जिला अध्यक्ष जीतू यादव, मनोज भिलवार, राजेन्द्र मिश्रा, दिनेश प्रजापति, अशोक रजक गौरव तोमर आदि उपस्थित थे।